Shivpuri News- 264 उम्मीदवारों का भविष्य EVM मशीन में कैद- 66.33 प्रतिशत मतदान

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी के 39 वार्डों के लिए आज शाम 5 बजे मतदान संपन्न हुआ। नगर सरकार को बनाने के लिए शहर में 66.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। 39 वार्डो में 264 उम्मीदवार खडे हुए थे। अब सभी उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम मशीन में कैद हो गया है।

आज सुबह 7 बजे से मतदान का श्रीगणेश हुआ। शिवपुरी शहर में सुबह 9 बजे तक 14.44 प्रतिशत मतदान हुआ,यह मतदान 11 बजे तक बढ़कर 30.99 प्रतिशत पर जा पहुंचा। वही एक बजे तक मतदान से स्पीड पकडी और 46.38 प्रतिशत मतदान हुआ। 03 बजे तक यह मतदान 57.52 प्रतिशत तक जा पहुंचा।

वही अंतिम समय 5 बजे तक मतदान की स्थिति 66.33 प्रतिशत रही। शहर के 39 वार्डो में 82853 लोगो ने अपने मतदान का प्रयोग किया जिसमें 438414 पुरुष मतदाता 39004 महिला मतदाता रही। शहर में 157 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। नगर पालिका परिषद शिवपुरी के 157 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 44 हजार 44 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
G-W2F7VGPV5M