जिले में अभी तक 131.64 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज,करैरा से रूठे बदरा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 131.64 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 98 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 192.30 मि.मी., बैराड़ में 108.50 मि.मी., पोहरी में 166 मि.मी., नरवर में 171 मि.मी., करैरा में 42 मि.मी., पिछोर में 169 मि.मी., कोलारस 164 मि.मी., बदरवास में 95 मि.मी. तथा खनियाधाना में 77 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M