साहब! मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली, मेरा नंबर लोगों को बांट दिया, अब लोग अश्लील बाते करते है, पति पर कार्यवाही करो- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के पास आई एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने और उसका मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए अपने पति पर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही।

पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए गीता चंदेल पत्नी सुघर सिंह चंदेल निवासी फतेहपुर कलारी के पास ने बताया है कि उसकी पहली शादी ग्वालियर में हुई थी लेकिन 20 साल पहले उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद उसकी मानसिक हालत खराब हो ई। इस दौरान मामा ससुर का लड़का सुघर सिंह और मेरा इलाज कराया। इसी दौरान हम दोनों में प्यार हो गया।

महिला ने बताया है कि सुघर सिंह कारीगर का काम करता है। लेकिन अब सुघर सिंह ने दूसरी शादी कर ली है। वह टाटानगर से 4 माह पहले महिला रानू उर्फ उमा को अपने साथ ले आया। मामले को लेकर थाना में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके पति ने उसके नंबर को सार्वजनिक कर दिया है। जिसके चलते उसके मोबाइल नंबर पर आए दिन अज्ञात लोगों के फोन आते है जो उससे अश्लील बातें करते है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।
G-W2F7VGPV5M