सूचना: राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा केन्द्रो में किया संशोधन- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 19 जून 2022 को दो सत्रों में जिला स्तर पर किया जाएगा।

परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन हेतु जिला स्तर पर 16 केन्द्र बनाए गए है। जिसमें परीक्षा केन्द्र पते में संशोधन कर सेंट बेनेडिक्ट स्कूल, भारती विद्यालय रोड़ शिवपुरी (म.प्र.) किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में परीक्षा केन्द्र पते में सेंट बेनेडिक्ट स्कूल, ग्वालियर रोड, जीवन ज्योति आश्रम शिवपुरी था। जिसे आयोग द्वारा केन्द्राध्यक्ष से प्राप्त जानकारी के आधार पर संशोधन किया है।
G-W2F7VGPV5M