आज शाम तक जारी हो सकती हैं कांग्रेस के की लिस्ट,चौकाने वाले हो सकते हैं नाम- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका और नगर परिषद के पार्षद पद के प्रत्याशियों की घोषणा में कांग्रेस से बाजी मार ली है। भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब कांग्रेस की सूची का इंतजार है। जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा दो दिन पहले ही सूची भोपाल दे आए थे। जहां से अभी फायनल होकर नहीं आई है। उम्मीद है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची आज शाम तक या कल सुबह तक जारी होगी।

कांग्रेस ने कई वार्डो में अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। वार्ड क्रमांक 9 में पूर्व नपा उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की धर्मपत्नी पूर्व पार्षद पीताम्बरा चौहान चुनाव लड़ रही हैं। जहां उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रितु पत्नी रत्नेश जैन से होगा। वार्ड क्रमांक 7 से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गणेशी लाल जैन की पुत्री इंदु जैन चुनाव मैदान में हैं।

यहां से भाजपा ने सुरेश कुमार कुशवाह को उम्मीदवार बनाया है। नगर पालिका चुनाव में पूर्व नपाध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर ने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। पूर्व पार्षद नरेंद्र जैन भोला पहले अपनी पत्नी श्रीमती वीणा जैन को वार्ड क्रमांक 6 से चुनाव लड़ना चाहते थे। सूत्र बताते हैं कि पार्टी ने उनका टिकट भी फाइनल कर दिया था।

लेकिन अब श्री जैन ने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। कुछ अन्य कांग्रेसी भी चुनाव लडऩे से किनाराकशी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस भाजपा के कुछ मजबूत बागी प्रत्याशियों को भी चुनाव मैदान में उतार सकती है, ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है।
G-W2F7VGPV5M