Shivpuri News- बिजली कटौती: उमस भरी गर्मी में 09 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली रहेगी बंद

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.व्ही.बैराड़, गाजीगढ़, भटनावर, फुलीपुरा एवं गोवर्धन फीडर 02 जून को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

उक्त 33 के.व्ही.बैराड़, गाजीगढ़, भटनावर, फुलीपुरा एवं गोवर्धन फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 09 बजे से शाम 6 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र बैराड़, गाजीगढ़, रसैरा, भटनावर, रजौआ, फुलीपुरा, गोवर्धन एवं खटका से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं उच्चदाव उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
G-W2F7VGPV5M