Shivpuri जिले में 223 उम्मीदवारो ने छोडा मैदान, अब 174 पार्षद सीटो के लिए 868 प्रत्याशी चुनावी रण में

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नगरीय निकाय चुनावों में नाम वापस लेने की बुधवार को अंतिम तिथि थी। जिले के सभी नगरीय निकायों में कुल 223 उम्मीदवार चुनाव लड़ने से पीछे हट गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भी हैं। शिवपुरी नगर पालिका से 87 लोगों ने अपना नाम वापस लिया है और अब यहां से 39 वार्ड में कुल 264 प्रत्याशी चुनाव लडेंगे।

भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी हटा दिए जाएं तो 187 निर्दलीय व अन्य पार्टियों के उम्मीदवार हैं। इसमें 50 से अधिक ऐसे हैं जो कांग्रेस या फिर भाजपा से जुड़े हुए हैं। यह सभी लोग पार्टी के प्रत्याशियों के लिए परेशानी का सबब बनेंगे। दूसरी ओर बदरवास में दो वार्ड तो मगरौनी में एक वार्ड निर्विरोध भी हो गया है। बुधवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। जिले में सभी निकायों की 174 परिषद सीटों के लिए 868 प्रत्याशी चुनावी रण में अपने अपने चुनाव चिन्ह लेकर रण में कूंद चुके है।

शिवपुरी नगर पालिका के 39 वार्डो में 351 फार्म भरे गए जिसमें 87 फार्म वापस लिए गए ब 264 उम्मीदवार मैदान मे हैं इस प्रकार रन्नौद निकाय चुनाव में में 79 फार्म भरे गए जिसमें 19 फार्म वापस लिए गए अब 60 प्रत्याशी चुनाव लड रहे है। मगरौनी निकाय चुनाव में 95 फार्म भरे गए जिसमें 13 वापस लिए गए अब 82 उम्मीदवार चुनाव लड रहे है। बैराड निकाय चुनाव में कुल 79 पार्षद पद के प्रत्याशियों ने 18 उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ने का मन बनाते हुए अपने फार्म वापसी करा लिए अब 61 प्रत्याशी जीत के लिए मैदान मे उतरे है।

इसी प्रकार बदरवास निकाय में 47 प्रत्याशियो ने अपना फार्म चुनाव लडने के लिए भरा था जिसमें 18 लोगों ने अपना फार्म वापस लिया है अब 61 प्रत्याशी मैदान में हैं। पोहरी निकाय चुनाव में 105 फार्म भरे गए थे जिसमें 25 फार्म की वापसी हो गए अब 80 प्रत्याशी पार्षद पद का चुनाव लड रहे है। पिछोर निकाय चुनाव में 86 प्रत्याशियों ने फार्म भरे थे 10 फार्म वापस लिए गए अब 76 प्रत्याशी मैदान में डटे है।

खनियांधाना में अब 46 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। निकाय के इस चुनाव में 65 उम्मीदवारो ने पर्चे भरे थे लेकिन 19 उम्मीदवार मैदान से हट गए है। कोलारस में 91 फार्म टोटल भरे गए थे जिसमें 11 फार्म की वापसी हो गए अब 80 प्रत्याशी टोटल मैदान में है। इसी प्रकार करैरा निकाय चुनाव में 93 फार्म भरे गए थे 11 फार्म वापस लिए गए अब 82 फार्म मैदान में बचे है।

तीन वार्ड हुए निर्विरोध
मगरौनी के वार्ड 10 से पूर्व सरपंच पूर्व मंडी अध्यक्ष सरमन सिंह कंसाना निर्विरोध पार्षद बीजेपी से चुने गए हैं। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी पंजाब सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया है। बदरवास में वार्ड 3 से गोपाल परिहार निर्विरोध पार्षद बनेंगे। यहां से चार लोगों ने नामांकन भरा था जिसमें से एक का खारिज हो गया और दो ने अपने नाम वापस ले लिए। यहीं के वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा के राजेंद्र कुमार निर्विरोध पार्षद बने हैं।
G-W2F7VGPV5M