बैराड़। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के कालामढ गांव से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर अपने 8 साल के नाती के साथ कुकृत्य करने की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार एक 60 वर्षीय महिला ने बैराड थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि कल उनके यहां रिश्तेदार अर्जुन शाक्य निवासी सहसराम आया हुआ था। आज दोपहर लगभग 1 बजे वह अपने घर के पास में टपरिया बना रही थी। तभी आरोपी अर्जुन उसके 8 साल के बेटे को अपने साथ शौच की कहकर ले गया। उसके बाद 8 साल का बेटा रोता हुआ अपनी दादी के पास आया और पूरी घटना बताई।
मासूम ने अपनी दादी को बताया कि अर्जुन ने उसके साथ पीछे से गंदा काम किया। जिससे मासूम के यहां खून भी निकल रहा था। मासूम को रोता छोड आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले की शिकायत दादी ने बैराड थाने में की। जहां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं सहित अप्राकृतिक कृत्य की धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।