म.प्र.राज्य पुरुष हॉकी अकादमी भोपाल में प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन कार्यक्रम वर्ष 2022-23 - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार म.प्र.राज्य हॉकी अकादमी में खिलाड़ियों के प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन कार्यक्रम 30 मई से प्रारंभ हो चुका है। उक्त कार्यक्रम 14 जून 2022 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जाएगा।

शिवपुरी में प्रतिभा चयन 6 व 7 जुन को श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी के हॉकी ऐस्ट्रोटर्फ़ में किया जाएगा। जिले के योग्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिनकी उम्र 10 से 18 वर्ष के मध्य हो तिथि अनुसार चयन स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

प्रतिभा चयन से संबंधित जानकारी हेतु श्री लोकेंद्र शर्मा हॉकी प्रशिक्षक के मोबाइल नंबर 9479865454 पर संपर्क कर सकते हैं या जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। प्रतिभा चयन में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को आने जाने का किराया एवं आवास भोजन व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
G-W2F7VGPV5M