लुढ़का पारा: बारिश के बाद बढ़ी उमस, जैसे गर्मी में लगी हो आग-15 को झमाझम बारिश- Shivpuri News

शिवपुरी। शुक्रवार को दोपहर तक पारा 45 डिग्री को छू रहा था फिर जैसे ही शाम ढलने को हुई लगभग 3.30 बजे से बारिश होने लगी। इसके बाद शाम 7.30 बजे के बाद लगभग 30 मिनट तक बारिश हुई। बारिश के बाद से अचानक मौसम बदल गया और लोगों को झुलसती गर्मी से राहत मिली

शिवपुरी शहर सहित जिले भर में‎ 23 व 24 मई को प्री मानसून की‎ पहली बारिश हुई थी। दाे दिन बारिश‎ के बाद मौसम शुष्क बना रहा और‎ अधिकतम तापमान 45 डिग्री के‎ आसपास बना रहा। शुक्रवार को भी‎ सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक‎ तेज धूप की वजह से वातावरण‎ गर्म रहा। इस कारण अधिकतम‎ तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच‎ गया। लेकिन 2 बजे के बाद बादल‎ छाने से मौसम ने अचानक करवट‎ ली और बारिश के साथ वातावरण‎ में ठंडक छा गई।‎

आज शनिवार को पारा शुक्रवार की अपेक्षा कम रहा अधिकतम 42 डिग्री ही छू पाया,दिन भर धूप और बादलों में लड़ाई होती रही, एक दिन पूर्व हुई बारिश के कारण उमस रही,लोगो को ऐसा लग रहा था कि जैसे गर्मी मे आग लग गई हो-आने वाली 15 जून को शिवपुरी में झमाझम बारिश होने की संभावना है।