प्रचार कर लौट रहे सरपंच पद के प्रत्याशी पर हमला, 10 पर मामला दर्ज- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी‎ जिले के बदरवास और खनियांधाना‎ में पहले चरण के मतदान से दो दिन‎ पहले ही चुनावी हिंसा के मामले‎ सामने आने लगे हैं। बदरवास में‎ आधी रात 11 बजे चुनाव प्रचार के‎ वक्त दो पक्ष भिड़ गए। दो सरपंच‎ प्रत्याशियों सहित आठ लोगों के‎ खिलाफ पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर‎ लिया है।

खनियांधाना में भी‎ सरपंच प्रत्याशी व उसके बेटे की‎ मारपीट का मामला सामने आया है।‎ बदरवास की ग्राम पंचायत‎ सिंघारही में चुनावी झड़प हो गई।‎ पहले पक्ष के फरियादी राजीव‎ उम्र 32 साल पुत्र कृपानसिंह यादव‎ निवासी ग्राम सिंघारही रिपोर्ट दर्ज‎ कराई कि रात 11 बजे अटारई गांव‎ से प्रचार करके बाइक से लौट रहा‎ था। दूसरे पक्ष के प्रत्याशियों ने गाड़ी‎ से टक्कर मार दी।

गाली गलौज कर ‎मारपीट कर दी। पुलिस ने सरपंच ‎प्रत्याशी जसवीर यादव, करतार सिंह ‎ ‎ यादव, भरत सिंह यादव, राजीव‎ यादव के खिलाफ केस दर्ज कर‎ लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी‎ भरत उम्र 60 साल पुत्र सरदार सिंह यादव‎ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उस पर‎ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस‎ ने दूसरे पक्ष के प्रत्याशी कल्ला‎ यादव, राजीव यादव, दानवीर‎ यादव, दिलीप यादव के खिलाफ‎ क्रॉस के केस दर्ज कर लिया है।‎

सरपंच पद प्रत्याशी और‎ उसके बेटे से मारपीट‎ खनियाधाना विकासखंड की ग्राम‎ पंचायत पोठयाई में सरपंच पद‎ प्रत्याशी जगत सिंह यादव व उसके‎ बेटे की दूसरे पक्ष की महिला प्रत्याशी‎ के पति व परिजनों ने मारपीट कर दी।‎ महिला प्रत्याशी के परिजनों ने भी‎ खनियाधाना थाने में क्रास कायमी‎ कराई है। पुलिस ने क्रास कायमी कर‎ मामला जांच में ले लिया है।‎