फिटनेस कैंप: कलेक्टर और SP ने जमकर बहाया पसीना, बोले प्रतिदिन करें व्यायाम - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
आज शिवपुरी कलेक्टर और एसपी ने फिटनेस को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों के लिए एक दिवसीय फिटनेस कैंप आयोजित हुआ। माधवराव सिंधिया खेल परिसर में पुलिसकर्मियों समेत कलेक्टर ने भी पसीना बहाया। जिला खेल अधिकारी डॉ केके खरे ने बताया कि विभाग में पुलिसकर्मी 24 घंटे ही सेवाओं में लगे रहते हैं। ऐसे में आजादी के अमृत महोत्सव में पुलिस विभाग के अधिकारियों के लिए फिटनेस इंडिया अभियान के तहत फिटनेस कैंप का आयोजन हुआ।

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल समेत, एसएसपी प्रवीण भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव समेत अन्य पुलिस थानों के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। जिला खेल अधिकारी और उनके स्टाफ ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कई इम्पोर्टेंट व्यायाम करवाए। डाइट और व्यायाम को लेकर महत्त्वपूर्ण जानकारी भी दी। ताकी पुलिसकर्मी खुद को फिट रख सकें।

पुलिस के साथ इस फिटनेस कैंप में शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने एक्सरसाइज कर खूब पसीना बहाया। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने इस दौरान कहा कि फिटनेस कैंप की मदद से शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखा जा सकता है। इन व्यायाम और एक्सरसाईज को हर दिन करें तो शरीर फिट रहेगा।
G-W2F7VGPV5M