बड़ी खबर: जेल में फिर भिड़ गई पूनम और साक्षी, साक्षी ने गटकी गोलियां, सेंट्रल जेल भेजी! - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
इन दिनों शिवपुरी की जेल सुर्खियां बटौर रही है। यहां पुरुषों की बेरल में भले ही शांति हो परंतु जब से शिवपुरी में सिद्धिविनायक काण्ड के बाद से महिलाएं जेल में पहुंची है तब से ही शिवपुरी जेल सुर्खियां बटौर रही है। हालात यह है कि यहां आए दिन महिला सेल में कोई न कोई विवाद होता रहता है। आज जो खबर सामने आई है वह भी चौंकाने वाली है। एक बार फिर जेल में बंद पूनम खान और साक्षी सक्सेना के बीच विवाद हो गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले जेल के महिला सेल में बंद पूनम खान और साक्षी सक्सेना के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि साक्षी ने जेल में ही नींद की गोलियां खा ली। जिससे साक्षी की हालात बिगड़ने लगी। तत्काल डॉक्टरों को बुलाया और इसका इलाज किया गया। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि साक्षी के पास यह गोलियां आई कहा से।

यह विवाद जब नहीं थम रहा तो जेलर ने इस मामले में बंद साक्षी सक्सेना और पूजा त्यागी को सेन्ट्रल जेल ग्वालियर में शिफ्ट कर दिया है। यहां बता दे कि बीते कुछ दिनों पहले भी जेल में मोबाइल मिलने की खबर से हड़कंप मच गया था। उसके बाद जेल प्रबंधन ने महज चार्जर की बात कहकर इस मामले को दबा दिया था। परंतु यह मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा। इस खबर पर ज्यादा जानकारी के लिए शिवपुरी जेल के जेलर से संपर्क करने का प्रयास किया गया। परंतु उनका फोन नहीं लग सका।
G-W2F7VGPV5M