कोलारस के जगदीश जादौन को भाजपा से निष्कासित, विधायक रघुवंशी के खिलाफ FB पर बगावत कर रहे थे - kolaras News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
आज भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने भाजपा के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के खिलाफ सोशल मीडिया पर बगावत कर रहे भाजपा के कार्यकर्ता जगदीश जादौन को आज पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जगदीश जादौन बीते कुछ दिनों से भाजपा के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी की कार्यप्रणाली पर लगातार सोशल मीडिया पर लिख रहे थे। जिसके चलते आज भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने आज पत्र जारी कर उन्हें निष्कासित कर दिया है।

पत्र के माध्यम से राजू बाथम ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी की आदर्श आचार संहिता का लगातार अपालन करते हुए फेसबुक सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी भाषा लिखने और भाजपा की छवि धूमिल करने का कार्य जगदीश जादौन द्धारा किया जा रहा है। जिसके संबंध में पार्टी द्धारा उन्हें कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया था। परंतु आज दिनांक तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया और न ही आपत्तिजनक कार्यों में कोई सुधार किया गया। जिसके चलते उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।
G-W2F7VGPV5M