बच्चों का विवाद: थाने पहुंचे दोनों परिवार, लौटकर मां में लट्ठ मारा, 7 साल की मासूम को लगा, गंभीर - Pohri News

NEWS ROOM
पोहरी।
खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के टौरिया जागीर से आ रही है। जहां दो बच्चों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों को थाने की शरण लेनी पडी। इतना ही नहीं जब दोनों थाने से लौटकर आए तो एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर लाठी लेकर जा धमका और महिला में लाठी मारी। महिला तो बच गई परंतु यह लाठी पास ही खडी 7 साल की मासूम में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार शिवानी पुत्री अशोक जाटव उम्र 7 साल निवासी टौरिया जागीर और निखिल पुत्र देवेन्द्र जाटव निवासी टौरिया जागीर दोनों अपने घर के बाहर खेल रहे थे। तभी दोनों बच्चों में झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के मां बाप आ गए और आपस में लड़ने लगे। जिसके चलते दोनों पक्ष पोहरी थाने पहुंचे और उक्त मामले की शिकायत दर्ज कराकर वापस घर लौट आए।

अशोक जाटव ने बताया है कि जैसे ही वह घर आए देवेन्द्र लठ्ठ लेकर उसके घर आ धमका और शिवानी की मां शारदा में सीधा लठ्ठ मार दिया। जिससे शारदा भागी और यह लाठी पास में खडी शिवानी के सिर और हाथ में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल शिवानी को उपचार के लिए पोहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
G-W2F7VGPV5M