दहेज हत्या के आरोपी के घर पर चला मामा का बुलडोजर, 300 बीघा शासकीय जमींन पर तान रखी थी कोठी, केन्द्रीय मंत्री का रिश्तेदार बताता था - narwar News

Bhopal Samachar
नरवर। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के बीलौनी गांव में हत्या और दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद एक दबंग परिवार के शासकीय जमीन पर कब्जे पर आज प्रशासन का बुलडोजर चला है। जिसमें प्रशासन ने शासकीय भूमि पर बनी कोठी सहित 300 बीघा जमींन को उक्त आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराते हुए पक्के मकान को जमींदोज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम वीलौनी के उपेन्द्र उर्फ बल्लू सिकरवार के परिवार का विगत 10 बर्षो से वीलौनी, भदारी, दौलताबाद एवं कॉकर क्षेत्र में खासा दबदवा है उक्त लोग अपने आपको एक केन्द्रीय मंत्री का खास बताते है। गतबर्ष दहेज हत्या के केस में जेल में उक्त आरोपीयों के मकानों एवं उनके द्वारा ग्राम भदारी दौलताबाद, मेरी, व वीलौनी के वन एवं राजस्व क्षेत्र में लगभग 100 हैक्टर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर कई वर्षों से हथियारों के बल पर खेती की जाती रही है।

प्रशासन द्वारा ठाकुर बाहूल्य ग्राम वीलौनी में दिनारा, करैरा, सीहोर, नरवर थानों से बुलाये गये पुलिस बल एवं भारी संख्या में वन पुलिस की मौजूदगी में नरवर की नायाब तहसीलदार किरनसिंह ठाकुर के द्वारा अपनी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर, जेल में बंद आरोपीगणों के वन भूमि में स्थित लाखों रू के दो मंजिला भवनों को जमीदोज कर दिया गया।

उक्त अवैध कब्जा हटाते समय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के सभी इंतजाम किये जाकर सम्पूर्ण क्षेत्र को विशेष पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था अवैध कब्जा हटाते समय प्रशासन को पत्थरबाजी एवं गोली बारी की संभावनाओं के चलते विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच शासकीय भूमि में बने आरोपीयों के भवनों को तोड़ने की कार्यवाही म.प्र शासन द्वारा, गम्भीर अपराधियों के द्वारा शासकीय भूमियो पर किये गये अवैध कब्जों को हटाने हेतु चलाये जा रहे बुल्डोजर अभियान के तहत की गई कार्यवाही बताया गया है। उक्त मौके पर चार थानों को पुलिसबल, वन पुलिस राजस्व टीम व कोटवार दल सहित लगभग एक सैकडा कर्मचारियों ने उक्त अभियान में भाग लिया।
G-W2F7VGPV5M