तोमर सिंह और पपीता बाई सहित 3 शिकारी गिरफ्तार, देशी हथियार भी बरामद - Pohri News

Bhopal Samachar
पोहरी। पोहरी थाना पुलिस ने सिरसौद‎ थाना पुलिस के साथ मायापुर से‎ आगे जंगल में मोगिया परिवार की‎ झोंपड़ी पर दबिश देकर हथियार‎ बनाने की सामग्री जब्त की है। देशी‎ हथियार बनाकर वन्य जीवों का‎ शिकार करने की सूचना पर पुलिस‎ ने दबिश दी थी। मौके से दो व्यक्ति‎ व एक महिला को गिरफ्तार किया‎ है।‎

जानकारी के मुताबिक पोहरी‎ थाना पुलिस को सूचना मिली कि‎ मायापुर से आगे जंगल के नजदीक‎ शिकारी मोगिया झोंपड़ी बनाकर‎ रहते हैं। बंदूक बनाने और‎ विस्फोटक सामग्री के साथ अपने‎ टपरों के पास हैं जो हाथ से बनी‎ बंदूकों से जंगली जानवरों का‎ शिकार करते हैं।

सिरसौद थाना‎ पुलिस को संग लेकर मौके पर‎ जाकर दबिश दी तो दो व्यक्ति व‎ एक महिला मिली। पुलिस ने तोमर‎ सिंह मोगिया से लोहे की दो नाल,‎ बारूद व दर्रे भरने का एक गज,‎ 19 छर्रे बरामद किए हैं। वहीं‎ सोनेराम पुत्र रामबाबू मोगिया से‎ लोहे की हथोड़ी, 2 किलो वजनी‎ रांगा की प्लेट, लकड़ी का काठ‎ जब्त किया है। जबकि महिला‎ पपीता बाई के पास रांगा धातु के‎ 16 छर्रे और छर्रे बनाने का सांचा‎ और प्लास्टिक की दो शीशी जब्त‎ की है जिसमें टोपी बनाने का‎ पाउडर भरा था।‎
G-W2F7VGPV5M