नसबंदी ऑपरेशन हुआ फेल, तीसरी बच्ची को दिया जन्म, नही मिल रही सहायता राशि - Shivpuri News

शिवपुरी।
आज मंगलवार को जनसुनवाई मे पहुंची महिला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनपुरा मे अपना नसबंदी का ऑपरेशन कराया था जिसके बाद महिला का ऑपरेशन फैल हो गया और 8 माह बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद महिला को सहायता राशि भी नही दी गई।

जनसुनवाई मे अपनी शिकायत लेकर पहुंची फरियादी रेखा परिहार पत्नी श्री रमेश परिहार ग्राम महोवा डामरीन तहसील पिछोर जिला शिवपुरी की निवासी ने बताया कि वह एक गरीब मजदूर महिला है तथा बी.पी.एल. राशन कार्ड धारी एवं संबल पंजीयन धारी महिला है महिला की 2 संताने अमित एवं सुमित थी। दो संतानों के बाद में महिला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनपुरा में 10 फरवरी 2021 को नसबंदी ऑपरेशन कराया था।

नसबंदी का ऑपरेशन फेल हो जाने के कारण महिला पुनः गर्भवती हो गयी और महिला ने दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को एक पुत्री को जन्म दिया है। उक्त घटना उपरांत महिला ने इस संबंध में डॉक्टरों पर कार्यवाही हेतु एवं आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करने हेतु कई आवेदन दिया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुयी है।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए