विवेकानंद कॉलोनी में गणगौर की पूजा करते समय महिला की साडी में लगी आग, गंभीर- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी से आ रही है। जहां आज गणगौर की पूजा के दौरान दीपक से साडी में आग लग जाने से महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला चिल्लाई तो परिजनों ने जैसे तैसे आग को बुझाया और महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार शशि पत्नी आर वी शर्मा उम्र 50 साल निवासी विवेकानंद कॉलोनी आज अपने घर पर गणगौर की पूजा कर रही थी। नीचे दीपक लगा हुआ था। तभी दीपक से महिला की साडी में आग लग गई। जिससे महिला बुरी बुरी तरह झुलस गई। जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय पति अपने ऑफिस में था। परिजनों ने तत्काल इस मामले की जानकारी पति को दी और उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
G-W2F7VGPV5M