MP की टॉप टेन सूची में शिवपुरी के छात्रों का दबदबा, 6 छात्र टॉप टेन में शामिल - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दोपहर 1 बजे घोषित किया। जिसमें मध्यप्रदेश की प्रार्बीय सूची में शिवपुरी के छ: छात्रों ने अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही 6 छात्रों ने जिले की टॉप टेन सूची में अपना स्थान पाया है।

स्टेट लेवल की सूची में यह छात्र आए

1— निकिता मीना पुत्री कमल प्रसाद मीना चाणक्य एकेडमिक पब्लिक स्कूल एप्रोच रोड, कोलारस शिवपुरी ने 500 में से 491 अंक हासिल कर छठवां स्थान बनाया।
2— राहुल भारती गोस्वामी पुत्र गणेश भारती गोस्वामी ने शाउमा उत्कृष्ट विद्यालय क्रं. 1 शिवपुरी ने 500 में से 490 अंक हासिल कर 7वां स्थान हासिल किया।
3— विवेक पुत्र नरेंद्र धाकड़ शाउमा उत्कृष्ट विद्यालय क्रं. 1 ने भी 500 में से 490 अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 7वां स्थान हासिल किया।
4— तनिष्क बंसल पुत्र दीपक बंसल रंग्गढ़ रेनबो मावि छतरी रोड शिवपुरी ने 500 में से 488 अंक हलि कर नवां स्थान हासिल किया।
5— कार्तिक धाकड़ पुत्र चंदन सिंह धाकड़ राइजिंग पब्लिक हाई स्कूल बैराड ने 500 में से 488 अंक हासिल कर नवां स्थान हासिल किया।
6 इस सूची में कक्षा 12 में गणित विषय से प्रवेश वर्मा पुत्र रघुवीर वर्मा इंडियन पब्लिक स्कूल झींगुरा ने 500 में से 482 अंक हासिल कर 10 वां स्थान पाया है।

जिले लेबल की सूची में यह छात्र आए

सोनम धाकड़ पुत्र हरगोविंद धाकड आईपीएस स्कूल से ने कक्षा 12 वीं में कॉमर्स संकाय से में 500 में से 455 नंबर हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करते किया। इसके साथ ही जिज्ञासा पुत्री बृजेश राठौर शा. मॉडल हाई स्कूल बदरवास ने 500 में से 486 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही साक्षी पुत्री विजय सिंह रावत गुरु नानक हासे स्कूल शिवपुरी ने 500 में से 486 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शीतल लोधी पुत्री रमाशंकर श्री गणेश हाई स्कूल बाचरौन चौराहा पिछोर शिवपुरी ने 500 में से 485 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। आरती पुत्री दाताराम शाक्य शा. मॉडल हा से स्कूल पोहरी ने 500 में से 485 अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिवा कसेरा पुत्र निर्मल कसेरा भारतीय पब्लिक हाई स्कूल नरवर ने 500 में से 483 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
G-W2F7VGPV5M