5 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक दिनेश चौधरी सस्पैंड, हो सकती हैं बड़ी कारवाई - Shivpuri News

Bhopal Samachar
नरवर। नरवर थाना क्षेत्र में आने वाली मगरौनी चौकी में एक शासकीय शिक्षक द्वारा पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से साथ 27 तारिख को छेड़छाड़ कर दी थी। पुलिस ने उक्त शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वही शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है।

जिला शिक्षा विभाग से जारी आदेश के अनुसार आरोपी का उपरोक्त कृत्य मप्र सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 के अंतर्गत कदारचरण का कृत्य हैं। उपरोक्त कदाचरण के कृत्य के लिए अपचारी कर्मचारी दिनेश कुमार चौधरी,प्रयोगशाला शिक्षक एकीकृत उमावि मगरौनी जिला को सस्पेंड किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जैसा कि विदित हैं कि अनुसार मगरौनी के एकीकृत उमावि प्रयोगशाला शिक्षक के रूप में पदस्थ शिक्षक दिनेश चौधरी पर उसके घर के पड़ोस में रहने वाली नाबलिग ने छेड़छाड़ का आरोप लगा था।

नाबलिग की उम्र महज 5 साल है। शुक्रवार को दिनेश चौधरी घर पर अकेला था। जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तो वह उसे अपने घर में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची यह बात अपनी मां को बताई तो बच्ची के स्वजन ने चौकी में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें

शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों की मानें तो आरोपित दिनेश चौधरी पर करीब दो साल पहले भी छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं। स्कूल की ही एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तब ले देकर मामले को रफा दफा कर दिया गया था। अब एक बार फिर दिनेश चौधरी पर गंभीर आरोप लगा है।

घर को जमींदोज करने की चर्चा

आरोपित के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है क्योंकि भोपाल तक यह मामला पहुंच चुका है। पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो फिलहाल यह देखा जा रहा है कि इसका मकान वैध है या नहीं। बताया जाता है दिनेश चौधरी मूलत भिंड का रहने वाला है। वह 2006 से मगरौनी में रह रहा है और निजामपुर में उसने अपना घर बनाया हुआ है।
G-W2F7VGPV5M