जनसुनवाई: पति का दूसरी महिला से अफेयर है, नहीं देता घर के खर्चे के लिए पैसे - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
बीते रोज जनसुनवाई में बदरवास क्षेत्र के तिलातिली गांव की महिला विमलेश पत्नी देवेंंद्र जाटव पहुंची और उसने अपने पति अत्याचारों से बचाने के लिए कलेक्टर से गुहार की है। महिला का कहना है कि उसके पति के एक अन्य महिला से अफेयर हैं और वह प्यार में इस कदर अंधा है कि घर के खर्चे के लिए भी पैसे नहीं देता है। ऐसी स्थिति में वह भूखों मरने की कगार पर पहुंच गई है। महिला ने पति को जेल भेजने की मांग की।

जनसुनवाई में महिला का कहना है कि उसका पति देवेंद्र जो भी कमाता है वह दूसरी महिला को दे देता है और उसे कुछ भी नहीं देता। वह इस हालत में बहुत दयनीय स्थिति में अपनी गुजर वसर कर रही है। पति की जिम्मेदारी पत्नी और बच्चों के पालन पोषण की है। लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहा। महिला ने यह भी गुहार की कि यदि उसका पति परिवार का पालन नहीं करता तो उसे जेल भेज दिया जाए।
G-W2F7VGPV5M