नाली विवाद में उग्र सिंह उतना उग्र हो गया कि उसने पडौंसी को कुल्हाडी के काट दिया,जब तक मारा वो मर नही गया- Shivpuri news

Bhopal Samachar

पोहरी। पोहरी के अतवई गांव में पिछले लंबे समय से नाली से पानी निकासी को लेकर चल रहा विवाद आज खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और एक पड़ोसी ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर बार कर दिया और इसके बाद लाठियों से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे उसका पैर टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी कई गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं मृतक का पीएम कराया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक द्वारिका पुत्र बद्री प्रसाद यादव निवासी अतवई का विवाद पड़ोस में रहने वाले उग्र सिंह यादव के साथ चल रहा था। बताया जाता है कि उग्र सिंह यादव ने घर की नाली का पाइप मृतक द्वारिका यादव के घर के अंदर कर रखा है। जिससे आरोपी के घर का गंदा पानी मृतक के घर में आता था। जिस पर मृतक और उसके परिवार के लोग आपत्ति जताते थे और इसी कारण एक वर्ष पूर्व दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस ने एफआईआर कर ली।

इसके बाद भी दोनों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी। आज सुबह इसी बात को लेकर विवाद हुआ। उस समय द्वारिका यादव घर पर नहीं था। किसी रिश्तेदारी में गया था। लेकिन जब वह घर वापिस आया तो उसे उग्र सिंह और उसके भाईयों ने घर के बाहर पकड़ लिया और उसे घेरकर उसकी मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों में से एक ने द्वारिका के सिर में कुल्हाड़ी से बार कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। वहीं अन्य आरोपियों ने उसके शरीर को लाठी मार-मारकर चोटिल कर दिया।

जिससे उसका पैर भी टूट गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर आ गई। यहां मृतक के शव को पीएम हाऊस भिजवाया। वहीं मामले में एफआईआर कर ली। 
G-W2F7VGPV5M