कोलारस से एक और सीट का इजाफा,‎ जिले में अब 25 जिपं सदस्य चुने जाएंगे‎ - kolaras News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोलारस क्षेत्र में जिला पंचायत‎ सदस्य पद के लिए एक और‎ सीट बढ़ गई है। इसी के साथ‎ शिवपुरी जिले में अब 25 जिला‎ पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।‎ कोलारस ब्लॉक में इससे पहले‎ दो सीट थीं और हर बार दो जिपं‎ सदस्य निर्वाचित होकर जिला‎ पंचायत पहुंचते थे। कोलारस में‎ एक और निर्वाचन क्षेत्र बढ़ गया‎ हैं।

इसी के साथ अब आने वाले‎ समय में होने वाले चुनाव के‎ दौरान कुल तीन जिपं सदस्य‎ निर्वाचित होकर आएंगे। भाजपा‎ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर‎ सिंह रघुवंशी ने कहा कि‎ कोलारस ब्लॉक में एक और सीट‎ बढ़ना खुशी की बात है। जिला‎ पंचायत शिवपुरी में कोलारस‎ ब्लॉक से नेतृत्व पहले से मजबूत‎ होगा।‎
G-W2F7VGPV5M