समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन केंद्रों की सूची जारी, पढ़िए आपको कहां जाना है- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी
। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा रवि विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 05 फरवरी से 05 मार्च 2022 तक किए जाने हेतु जिला उपार्जन समिति के प्रस्ताव के अनुसार पंजीयन केन्द्र बनाए गए है।

बनाए गए पंजीयन केन्द्रों में तहसील शिवपुरी में सेवा सहकारी संस्था लालगढ़, गढीबरोद, सेवा सहकारी संस्था धौलागढ़ पंजीयन स्थान सुभाषपुरा, प्रा.कृषि साख सहकारी समिति मर्या.सतनवाड़ा पंजीयन स्थान सतनवाड़ाकला, सेवा सहकारी संस्था कुंवरपुर शामिल है।

 तहसील कोलारस में संस्था ग्राम संगठन चंदैनी पंजीयन स्थान कोलारस, संस्था ग्राम संगठन लुकवासा पंजीयन स्थान लुकवासा पंचायत, संस्था ग्राम संगठन कुम्हरौआ पंजीयन स्थान कोलारस, संस्था ग्राम संगठन सेसई पंजीयन स्थान बैंहटा, हरदौल एग्रीकल्चर मार्केटिंग प्रो.कं.कोलारस पंजीयन स्थान खरई, संस्था ग्राम संगठन नेतवास रहेगा। तहसील बदरवास में सेवा सहकारी संस्था बदरवास, गोपिका स्व सहायता समूह बदरवास पंजीयन स्थान बिजरौनी, संस्था ग्राम संगठन बूढ़ाडोंगर, सेवा सहकारी संस्था खतौरा, सेवा सहकारी संस्था मडवासा, गौंडबाबा स्वसहायता समूह इन्दार, संस्था ग्राम संगठन ईशुरी रहेगा।

तहसील करैरा में सेवा सहकारी संस्था थनरा, खुदावली, कालीपहाड़ी, समौहा, टीला एवं विपणन सहकारी संस्था करैरा, संस्था ग्राम संगठन दिनारा रहेगा। तहसील नरवर में सेवा सहकारी संस्था दिहायला, विपणन सहकारी संस्था नरवर, संस्था ग्राम संगठन सीहोर, संस्था ग्राम संगठन कांकर पंजीयन स्थान पारागढ़, संस्था ग्राम संगठन निजामपुर का पंजीयन स्थान मगरौनी, संस्था ग्राम संगठन मुडैनी का पंजीयन स्थान करही रहेगा।

इसी प्रकार तहसील पिछोर में प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था कमालपुर, विपणन सहकारी संस्था पिछोर, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था चिन्नोदी, करारखेड़ा, खोड़, मल्हावनी, संस्था ग्राम संगठन गरेंठा रहेगा। तहसील खनियांधाना में विपणन सहकारी संस्था खनियांधाना, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था खनियांधाना, पीपलखेड़ा, सिनावलखुर्द, संस्था एकता सामुदायिक संगठन मुहारीकला रहेगा।

तहसील पोहरी में संस्था ग्राम संगठन ढींगपुर पंजीयन स्थान बैराढ़, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था बूडदा पंजीयन स्थान गोवर्धन, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था बमरा पंजीयन स्थान पोहरी, विपणन सहकारी संस्था पोहरी, प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था पिपरघार, संस्था ग्राम संगठन मालबर्वे पंजीयन स्थान भटनावर रहेगा। तहसील रन्नौद में प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था अकाझिरी, पड़ोरा, महुआ एवं प्रा.कृषि शाख सहकारी संस्था मुहांसा पंजीयन स्थान रन्नौद रहेगा।
G-W2F7VGPV5M