शिवपुरी। मां जानकी सेना संगठन की भारत यात्रा संतों के सानिध्य में प्रारंभ हो चुकी हैं। इस यात्रा का उद्देश्य पूरे राष्ट्र में धर्म जागरण की भावना लोगों के अंदर जागृत करना और सेवाभावी लोगों को समाज सेवा के क्षेत्र से जोड़कर कई कीर्तिमान सोपान स्थापित करना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि मां जानकी सेना संगठन के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय संगठन विस्तारक महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज के सानिध्य में संगठन ने अब अपना विस्तार तेज गति से प्रारंभ कर दिया है।
अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संत समिति नवीन त्यागी को राष्ट्रीय प्रभारी घोषित किया गया है, वही उत्तराखंड केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी भगवत प्रसाद को संगठन से जोड़ा गया है और इंदौर से अखिल भारतीय समिति संयुक्त महामंत्री महामंडलेश्वर मनमोहन दास राधे-राधे बाबा (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मप्र शासन) को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा बिहार के संत स्वामी प्रियम महाराज बिहार पटना से संगठन का विस्तार करने में लगे हुए हैं उनके द्वारा लगातार संगठन से कई संतों को जोड़ा जा रहा है।