नेता और प्रशासन ने नहीं सुनी तो युवाओं ने मातारानी को सौंप दिया अपना मांगपत्र- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सिरसौद‎ हे माता रानी, हमारे 15 हजार से‎ अधिक आबादी वाले गांव आदर्श‎ ग्राम सिरसौद में हम युवाओं के लिए‎ खेल मैदान अभी तक निर्माण नहीं‎ हुआ है। इसके लिए हमने क्षेत्रीय ‎विधायक, सांसद सहित अन्य‎ प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार‎ वर्षों से आवेदन देकर खेल मैदान‎ निर्माण कराने की गुहाई। लेकिन‎ हमारी गुहार किसी ने नहीं सुनी है।‎ इसलिए अब माता रानी उन्हें सदबुद्धि‎ देकर हमें आशीर्वाद दो इससे गांव में‎ खेल मैदान का निर्माण हो सके।

यह‎ लिखित प्रार्थना पत्र आदर्श गांव के‎ ‎ युवाओं ने सोमवार को काली माता‎ मंदिर पर पहुंचकर माता के चरणों‎ भेंट किया है। मांग पत्र में लिखकर‎ खेल मैदान की गुहार लगाई है।‎ गौरतलब यह है कि यह युवा खेल‎ मैदान की मांग करने के लिए जिले के‎ दौरे पर आ रही खेल एवं युवा‎ कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया‎ से मिलने के लिए शिवपुरी आ रहे थे।‎ तभी उन्हें रास्ते में सूचना मिली कि‎ ‎ मंत्री आने का कार्यक्रम निरस्त हो‎ गया है।

इसके बाद युवाओं ने मायूस होकर गांव में पहुंचकर काली माता‎ मंदिर पर मांग पत्र भेंट कर यह मांग‎ की है।‎ युवाओं की खेल प्रतिभाओं की‎ पीड़ा किसी को महसूस को नहीं हो‎ रही है। देखा जाए तो कस्बे में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। पर खेल ‎ ‎ मैदान के अभाव में युवाओं की खेल प्रतिभाएं खेत खलिहानों में सिमट कर‎ रह गई है। खिलाड़ियों का कहना है‎ कि उनकी सबसे बड़ी समस्या खेल‎ मैदान का ना होना है। खेल मैदान‎ नहीं होने के कारण देर ढंग से‎ अभ्यास भी नहीं कर पाते हैं। इसकी‎‎ वजह से प्रतियोगिता में उन्हें मात‎ खानी पड़ती है।
G-W2F7VGPV5M