Shivpuri City News- चित्रा नगर कॉलोनी में कुत्ते ने आधा दर्जन बच्चों को काटा, मामला CM तक

शिवपुरी। खबर शहर के फिजिकल क्षेत्र के चित्रा नगर से आ रही हैं। कॉलोनी मे रहने वाली एक परिवार के कुत्ते ने कॉलोनी में रहने वाले एक एक कर आधा दर्जन बच्चो को अपना निशाना बनाते हुए काट लिया हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों को में रोष हैं। नगर पालिका में भी लोगो ने अपनी शिकायत दर्ज कराई हैं लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई हैं।इसके बाद भी कुत्ते की समस्या से‎ लोगों को निजात नहीं मिल रही है।‎ ‎

बताया जा रहा हैं कि कुछ दिन पहले वेदांश गौतम को‎ कुत्ते ने काट लिया। परिजनों का‎ कहना है कि कुत्ते को रात के समय‎ घर के अंदर बांध लेते हैं और दिन‎ के समय कुत्ते को खुला छोड़ देते‎ हैं। भूलवश बच्चे घर से बाहर‎ निकलते हैं तो कुत्ता काट खाता है।‎ नरेंद्र गौतम ने बताया कि उनके‎ बच्चे को कुत्ते ने काट खाया।‎

अस्पताल ले जाकर एंटी रेवीज‎ इंजेक्शन लगवाया। जल्द ही कुत्ते‎ को लेकर कार्रवाई नहीं हुई तो‎ किसी बच्चे की जान जा सकती है।‎ इस संबंध में वार्ड 31 के पूर्व पार्षद‎ से भी आग्रह कर चुके हैं, फिर भी‎ समाधान नहीं निकला।‎