ढाई बजे न्यू ब्लॉक घूम रहा था गोपाल, 4 बजे फांसी पर लटका मिला - Shivpuri City News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर की हंस बिल्डिंग के पास स्थित वन स्टॉप सेंटर के सामने निवासरत एक 26 वर्षीय युवक अपने ही घर में फांसी पर लटका मिला हैं। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंंची और लाश को उतरवाकर पीएम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार गोपाल बाथम उम्र 26 साल पूत्र विष्णु बाथम ने आज लगभग 4 बजे अपने ही घर में फांसी पर लटका मिला है। बताया जा रहा है कि पत्नि आज घर पर नही थी वह मायके गई थी उसके दोनों बच्चे छत पर पंतग उडा रहे थे। बच्चे जब पतंग उडा कर नीचे उतरे तो उन्होंने देखा की गोपाल छत से लटक रहा हैं।

इतना देख उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आस पड़ोस के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भिजवा दिया। पड़ोसियों ने बताया कि दिन में लगभग ढाई बजे गोपाल अपने घर के बाहर सामान्य रूप से घूम रहा था।अचानक कुछ ऐसा कर सकता हैं किसी को कोई कल्पना नही थी। गोपाल बाइक मैकेनिक था। परिजनो का कहना है कि गोपाल कोई समस्या नही थी जिससे वह आत्मदाह कर सके। 
G-W2F7VGPV5M