शिवपुरी। जिला प्रशासन एवं जनभागीदारी के सक्रिय सहयोग से शिवपुरी जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रथम एवं द्वितीय डोज सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। आगामी दिवसों में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रथम एवं द्वितीय डोज का लक्ष्य दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण किया जाना है। जिसके तहत 16 दिसम्बर को वैक्सीनेशन के लिए महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जिले के समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 16 दिसम्बर को आयोजित होने वाले महाअभियान में अधिक से अधिक नागरिकों का द्वितीय डोज वैक्सीनेशन सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए है। इस हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय एवं विभिन्न स्तर की क्राइसिस प्रबंधन समिति की सक्रिय सहभागिता से जनभागीदारी सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक रणनीति तैयार की गई है।
जिसके तहत कोविड पोर्टल पर वैक्सीनेशन केन्द्रवार उपलब्ध डयू लिस्ट अनुसार सत्र कार्य योजना निर्धारण, कार्य योजना अनुसार निर्धारित सत्रों को कोविन पोर्टल पर एडवांस में पब्लिश करना, संबंधित को मोबिलाईजेशन कार्य हेतु समय पर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
वैक्सीनेशन हेतु स्थल पर दो प्रकार के दल कार्य करेंगे। मोबिलाइजेशन हेतु प्रथम दल ''बुलाया टोली'' का कार्य करेगा। जिसमे स्थानीय वोंलेन्टियर/क्राइसिस प्रबंधन समिति के सदस्य, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ अन्य विभागों के स्थानीय कार्यकर्ता/एन.जी.ओ इत्यादि रहेगे। द्वितीय दल वैक्सीनेशन दल रहेगा जिसमें वैक्सीनेटर, वेरिफायर एवं सहयोगी रहेगे। इसके अतिरिक्त हर घर दस्तक अभियान के तहत हर घर में दस्तक देकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
'मैं कोरोना वालंटियर' जो कि अधिकांशतः जन अभियान परिषद के सदस्य भी इसमें अपनी भूमिका निभाएं। व्यावसायिक/व्यापारिक संगठनों रहवासी समितियों, मंडी समितियों, अन्य संगठनों से बैठक कर आवश्यक सहयोग प्राप्त करे। जिले में संचालित कॉल सेंटर के माध्यम से भी नागरिकों को कॉलिंग कर भी नागरिकों को जानकारी देने के निर्देश जारी किए हैं।

