कोचिंग संचालक शब्बीर खांन ने किला कोठी पर ले जाकर किया छात्रा का बलात्कार,मामला दर्ज- Pichhore News

पिछोर। खबर जिले की पिछोर नगर से आ रही हैं कि 16 वर्षीय स्कूली छात्रा का अपहरण कर बलात्कार करने वाले कोचिंग संचालक पर पुलिस ने पीडिता की रिर्पोट पर आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 363, 366, 376, 506 और पोक्सो एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत कायमी हुई है। इस मामले में हिंदू जागरण मंच पिछोर ने पहल की है।

छात्रा ने अपने साथ हुए घटना की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि शनिवार को सुबह जब वह नगर से दूर स्कूल में अपने किसी प्रोजेक्ट को जमा करने गई थी, तो 28 वर्षीय कोचिंग सेंटर संचालक शब्बर मोहम्मद पुत्र मुन्ना खान निवासी पिछोर जी पूर्व में कोचिंग सेंटर पर इस लड़की को पढ़ाया करता था फोर कोलर से आया और नाबालिक लड़की से घूमने चलने के लिए कहने लगा। लड़की का कहना है कि उसने जाने से मना किया तो जबरदस्ती उसे गाड़ी में लिखा लिया।

लड़की के अनुसार शब्बर मोहम्मद ने चंदेरी में सुनसान जगह किला कोठी ले जाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया और शिकायत करने पर तेजाब डालकर जला देने की धमकी दी। फिर वही शिक्षक शब्बर मोहम्मद के फोन पर किसी का फोन आने पर वह वापस लौटा। जब वह बामोरकला तक आ पाया कि लड़की के फूफा ने देख लिया, क्योंकि लड़की के अपहरण होने की खबर फैल चुकी थी अतः फूफा समेत सभी परिजन तलाश में जुटे हुए थे।

इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी तो पुलिस ने उसे पकड़ा थाने अपहरण कर्ता कोचिंग संचालक शब्बर खान पर कड़ी कार्रवाई के लिए दबाव बना रहे थे। संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उक्त शिक्षक कोचिंग सेंटर संचालन की आड़ में भोली भाली नावालिक हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर छेड़छाड़ और गंभीर अपराध करता है।

जिसमें कई लड़कियों के परिजन बदनामी के भय से शिकायत करने नहीं आते और यह बच जाता है। हालांकि शनिवार को नाबालिग हिंदू लड़की के इस प्रकरण में शब्बर मोहम्मद पर पिछोर पुलिस ने धारा 363, 366, 376, 506 पास्को एक्ट 3/4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दू जागरण मंच हुआ था अपहरण के बाद

इसके बाद हिन्दू जागरण मंच के युवाओं लगातार शब्बर मोहम्मद खान की गतिविधियों पर बनी हुई थी और कल संगठन को जानकारी प्राप्त हुई कि शब्बर खान कार से एक नाबालिग बच्ची को चंदेरी घुमाने ले जा रहा है जिस पर संगठन ने सक्रियता दिखाई और बच्ची के परिजनों को सूचित कर हिन्दू जागरण मंच ने अपनी बामीर कला थाना इकाई टीम को सक्रिय किया और चंदेरी से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग शुरू कराई जिसमें पहली ही गाड़ी में आरोपी शब्बर खान नाबालिग बच्ची के साथ पकड़ा गया जिसे संगठन ने बामौर कला थाने को सुपुर्द कर दिया। इसकी सूचना दी जिसमें बच्ची ने सारी घटना परिजनों को बताई और उनके साथ पिछोर थाना पहुंचकर पूरी घटना को रिपोर्ट दर्ज कराई।