नई दुनिया में बे-मास्क मंत्री जी, पत्रिका बाजार में तलाश करेगा कोरोना, भास्कर में मंत्री महोदय ने थीम रोड के लिए रोकी मडीखेडा- Shivpuri News

शिवपुरी
। शिवपुरी जिले की प्रकाशित खबरे में आज के प्रमुख समाचार पत्रो में नईदुनिया ने कोरोना के खतरे का रिविजन करते हुए,मंत्री महोदय और जिलाध्यक्ष का बेमास्क फोटो प्रकाशित किया हैं। पत्रिका की खबर में स्वास्थय विभाग शिवपुरी के बाजारो में कोरोना तलाश करेगा। भास्कर ने अपनी लीड में मंत्री महोदय की थीम रोड के दौरे को प्रकाशित किया हैं 3 किमी अधूरी रोड को बनाने के लिए सिंध को रोका गया हैं।

नईदुनिया: नईदुनिया के अपनी लीड खबर में कोरोना को लेकर खबर का प्रकाशन किया हैं। खबर का सीधा सा आशय है कि शिवपुरी प्रशासन ने अपनी पिछली गलतियो से सबक नही लिया हैं। दूसरी लहर में जो मौतो ने तांडव किया हैं वह सरकारी आंकडो में नही दिखा लेकिन लोगो ने महसूस किया हैं। सरकारी आंकडो ने 300 लोगो को कोविड 19 के प्रोटोकोल के तहत अंतिम संस्कार किया था।

लेकिन हकिकत के आंकडे इससे कही आगे थे,खबर में 2 फोटो का प्रकाशन किया हैं,इन फोटो में खबर का सार हैं कि जिम्मेदार ही लापरवाही कर रहे हैंं,एक फोटो भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का हैं जहां भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम बिना मास्क के फोटो सेशन कराया हैं साथ में बैठे अन्य नेताजी भी बिना मास्क के फोटो में उपलब्ध हैं।

वही इस खबर में एक और फोटो मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का हैं इस फोटो के केप्शन में लिखा हैं,पंचकल्याणक महोत्सव में भारी भीड हैं लेकिन मास्क गायब हैं। मंत्री राजे वैसे तो हमेशा मास्क लगाए रहती हैं,लेकिन यहां कुछ समय के लिए उनके चेहरे पर मास्क नही था।  

पत्रिका: पत्रिका समाचार पत्र ने अपने शिवपुरी पत्रिका पेज पर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन पर चिंता भरी खबर प्रकाशित की हैं। पत्रिका ने आगह किया है कि जिले पडौसी सीमा राजस्थान में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी हैं। राजस्थान की सीमा की बात करे तो राजस्थान के कई लोग शिवपुरी में प्रतिदिन खरीददारी करने आते हैं। इस कारण प्रशासन इन लोगो पर नजर रखेगा।

शादी वालो घरो में प्रशासन ने सूचना दी है कि राजस्थान के मेहमानो की जांच हो,वही खनियाधानां कि निवासी साउदी अरब से आए हैं प्रशासन ने दो लोगो की जांच की,इनकी जांच निगेटिव आई हैं फिर भी प्रशासन ने इन लोगो को 7 दिन के लिए घर में रहने की हिदादयत दी हैं कुल मिलाकर स्वास्थय विभाग एलर्ट मोड पर आ गया है। बाजार में भी लगातार सैंपलिग कराने की बात स्वास्थय विभाग कर रहा है।

दैनिक भास्कर: देनिक भास्कर ने अपने शिवपुरी भास्कर में लीड खबर में शिवपुरी विधायक एंव कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के शिवपुरी दौरे को जगह दी हैं। मंत्री जी के दौरा थीम रोड को लेकर था। शहर में कत्था मिल से ग्वालियर बायपास के बीच थीम रोड का 60 मीटर का हिस्सा डामरीकरण से छूटा हुआ है।

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मंगलवार का शिवपुरी आईं और थीम रोड से गुजरीं तो श्रीराम स्टील वाली जगह पर रुकीं और डामरीकरण से छूटे हिस्से को लेकर मौजूद अधिकारियों से वजह पूछी। उन्हें बताया गया कि नीचे बिछी जीआरपी पाइप लाइन में रिसाव के कारण सड़क नहीं बन पा रही है। इसे लेकर मंत्री ने नपा सीएमओ से स्पष्ट कहा कि व्यवस्थित ढंग से दो-तीन दिन सप्लाई बंद रखकर लीकेज ठीक कराएं।