शिवपुरी। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ठाकुर बाबा रोड को पानी लीकेज के कारण रोड निर्माण में आ रही परेशानी को गंभीरता से लेकर सुधार कार्य के निर्देश अधिकारियों को दिए एवं सुधार कार्य हेतु सटडाउन के लिए जनता को सूचित करने के साथ जल्द से जल्द सुधार कार्य किया जाए मंत्री ने कहा कि थीम रोड को बड़े महानगरों की तर्ज पर बनाया जा रहा हैं।
ठाकुर बाबा के पास खुदी पड़ी सड़क पर गड्डे को देखा तो उन्होंने कहा कि यह गड्डा क्यों नहीं भर पा रहा हैं। जिसके कारण यह ठाकुर बाबा के पास सड़क भी नहीं डल पा रही हैं। एक साल से थीम रोड का निर्माण अधर में है। नपा की मड़ीखेड़ा मुख्य लाइन इस जगह पर लीकेज है जिसके नतीजे में लगातार पानी लीक होने से सड़क का निर्माण लोनिवि काफी परेशान हो रहा हैं।
जिस पर कैबिनेट मंत्री ने अपने काफिला रोका और अधिकारियों से बात की जब नपा की कमी सामने आई तो उन्होंने तत्काल सीएमओ शैलेष अवस्थी को उक्त कमी को तत्काल दूर कर सड़क बनाने के निर्देश कलेक्टर के समक्ष सीएमओ को दिए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कोर्डिनेशन की कमी बता दें की नगर में योजनाओं में अडग़े इसलिये लग रहे हैं कि विभागों का आपस में कोई तालमेल नहीं है।
लोनिवि, नपा, पीएचई तीनों को मिलकर नगर के विकास में काम करना है लेकिन तीनों के पैर अलग अलग पड़ते हैं, जिससे काम पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। इस सड़क के मामले में भी यही हुआ। नपा को लाइन लीकेज बन्द करना है पर वह लोनिवि की सुनती नहीं।
गौ-वंश को चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए: राजे
शिवपुरी। कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को स्वसहायता समूह तुलसी मैया की सदस्यों ने ग्राम सुमैला में कृष्ण माधव गौशाला में गौ-वंश की देखभाल करती है, लेकिन गौवंश को चारा उपलब्ध न हो पाने के कारण आए दिन भूख से तड़प रही गौ-वंश की देखवाल करने वाली स्वसहायता समूह की महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी नहीं मिली।
स्व सहायता समूह तुलसी मैया की अध्यक्ष संध्या कुशवाह, सचिव सीमा ओझा, रामश्री कुशवाह, लक्ष्मी कुशवाह, मालती कुशवाह, हरगोबाई, घासीराम पाल, गुड्डी ने मंत्री राजे को बताया कि हमारे द्वारा गौशाला में रहने वाली गायों की देखभाल की जाती है, लेकिन शासन द्वारा गायों के लिए घास, भूसा आदि की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भूख से गाय तड़प रही है। मामले को लेकर मंत्री राजे ने जल्द ही कार्रवाई की बात स्वसहायता समूह की महिलाओं भुगान कराने की बात कहीं हैं।
