शिवपुरी। शहर के फतेहपुर चौराहे पर बीती शाम आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मोमोस बिक्रेता और उसके साथी को बेरहमी से सड़क पर घसीट-घसीटकर लाठी डंडों से पीटा। पीडि़त दुकानदार का अपराध बस इतना था कि उसने मोमोस खाने वाले युवकों से रूपयों की मांग कर दी। जिस पर युवकों की टोली ने वहां जमकर उत्पात मचाया।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौराहे पर शाम के समय 7 से 8 युवकों की एक टोली फतेहपुर चौराहे पर मोमोस के ठेले पर पहुंची। जहां युवकों ने ठेला संचालक से मोमोस खिलाने के लिए कहा और उसने युवकों को मोमोस की प्लेट लगाकर दे दी। जहां काफी देर तक युवकों की टोली मोमोस खाते रहे और बार्तालाप करते रहे। बाद में जब वह जाने लगे तो पीडि़त दुकानदार ने युवकों से मोमोस के रूपए मांगे तो युवक नाराज हो गए और वह ठेला संचालक से गाली गलौच करने लगे।
इस दौरान ठेला संचालक और उसके साथी ने युवकों से कहा कि उन्होंने मोमोस खाए हैं, उसके पैसे तो देने पड़ेेगें। जिस पर युवकों की टोली उग्र हो गई और उन्होंने लाठी डंडें उठाकर दोनों युवकों की मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उन्हें ठेले से घसीटते हुए सड़क पर ले आए। जहां उनकी जमकर मारपीट की। इस दौरान ठेला संचालक उनसे हाथ जोड़कर छोडऩे की गुहार लगाता रहा।
लेकिन युवकों ने उस पर रहम न करते हुए जमकर डंडेबाजी की। काफी देर तक गुंडों की यह टोली हंगामा करती रही और लोग तमाशबीन बनकर पूरा घटनाक्रम देखते रहे। बाद में वह सभी युवक वहां से भाग निकले।

