अनियंत्रित होकर पलटे डम्पर में जा टकराया दूसरा गिट्टी से भरा डम्पर, 2 घायल- Shivpuri News

खनियाधाना। खबर जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के जैरा घाटी हाइवे से आ रही है, जहां दो डम्परों की टक्कर मे दोनो डम्पर के ट्रक चालक घायल हो गए जिन्हे बडी मशक्कत के बाद केविन से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए स्वास्थ केन्द्र भेजा गया। दोनो डम्पर गिट्टी से भरे हुए थे।

जानकारी के अनुसार एक डम्पर गिट्टी लेकर जा रहा था तभी जैरा घाटी पर डम्पर अज्ञात कराण से अनियंत्रित होकर पलट गया। पहला डम्पर रोड पर पडा हुआ था तभी एक अन्य डम्पर जो गिट्टी भर कर आ रहा था, वह पहले से रोड़ पर पडे हुए डम्पर से जा टकराया। टक्कर के बाद दोनो डम्पर के चालक घायल हो गए।

घटना की सूचना लगते ही थाना प्रभारी तिमेश छारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डम्पर मे फंसे घायलों को बाहर निकाला और स्वास्थ केन्द्र भेजा। घटना के बाद रोड पर पलटे डम्पर को JCB मशीन की सहायता से हटाकर रास्ता साफ किया गया।