शिवपुरी। दिल्ली में तीन कृषि कानून समाप्ति की मांग को लेकर बैठे किसान आंदोलन की बीते संसद में कानून वापसी की घोषणा की खुशी में आज किसानों ने अपनी जीत मानते हुए शहर में ट्रेक्टर रैली निकाली, जिसमेें 500 से अधिक ट्रेक्टर जिलेभर से पहुंचे। जिनमें किसान हाथों में झंडा लेकर अपनी खुशी का इजहार करते देखे गए।
ट्रेक्टर रैली गुना वायपास से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। इस दौरान किसान अपनी जीत का नारा लगाते रहे। ट्रेक्टर कतारवद्ध तरीके से शहर में प्रवेश हुए जिस पर किसान संगठन का झंडा लगाकर नारेबाजी कर रहे थे। वहीं कई ट्रेक्टरों पर गाने चल रहे थे।

