वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल लाते समय मौत- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी
। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई सडक से आ रही है। जहां बीते आज एक अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को रौंद दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नेशनल हाईवे की एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय लेकर आई। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मांगीलाल पुत्र अनेक सिंह बघेल उम्र 61 साल निवासी सेसई अपने खेत के पास में बकरी चरा रहा था। तभी हाईवे क्रॉस करते समय किसी अज्ञात वाहन ने वृद्ध को रौंद दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे की टीम को दी।

जहां नेशनल हाईवे की एम्बुलेंस वृद्ध को लेकर जिला चिकित्सालय आई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।