शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी सीएमओ शैलेश अवस्थी के द्धवारा शहर को क्लीन करने का अभियान 15 दिन ही नही चल सका,शिवपुरी को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए प्लान बनाकर एक्शन शुरू ही किया था,उस पर काम शुरू ही हुआ कि सफाई कर्मियो की अपनी मांगो को लेकर रियक्शन दे दिया। अपनी मांगो को लेकर सफाई कर्मियो ने हडताल पर जाने का निर्णय लिया हैं और से शहर में झाडू बंद।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिला शाखा शिवपुरी की ओर से अपनी मांगो को लेकर गुरुवार को नपा सीएमओ को ज्ञापन दिया था। सीएमओ शैलेश अवस्थी और सफाईकर्मियों के बीच शुक्रवार को करीब दो घंटे बातचीत चली। इस बीच मांगों को लेकर सहमति लगभग बन चुकी थी। लेकिन आखिरी वक्त पर असहमत होने की बात कहकर हड़ताल पर जाने की बात कही। नगर पालिका में 500 से अधिक सफाईकर्मचारी शनिवार की सुबह से काम नहीं करेंगे। सफाईकर्मियों की हड़ताल से शिवपुरी शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है
नपा शिवपुरी में कार्यरत सफाईकर्मी 4 मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। सफाईकर्मियों को कार्य के अनुरूप वेतन 4500 से 6200 रुपए मिल रहा है। कलेक्टर दर से से समानता की मांग की है। स्थाई कर्मियों को पीएफ जमा करने संबंधी कोई प्रमाण नहीं दिया जा रहा। प्रत्येक कर्मचारी को पीएफ जमा कराया जाए। मप्र शासन व स्थानीय प्रशासन द्वारा जो कर्मचारी विनियमित किए थे, उन्हें नियमित किया जाए। नगर पालिका में कार्य करते हुए जो कर्मचारी कोरोना काल में मौत हुई है, उनके परिवार के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति व पेंशन ग्रेच्युटी का भुगतान जल्द किया जाए।
यह कहा संतोष कोडे ने
सीएमओ संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं, इसलिए हड़ताल शुरू गुरुवार की शाम 4 बजे मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। सीएमओ संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। 24 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद भी समाधान नहीं निकला है। इसलिए शुक्रवार शाम 4 बजे से हड़ताल पर चले गए हैं। -
संतोष कोड़े, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिला शाखा शिवपुरी
हडताल पर जाना समस्या का समाधान नही
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास कर रहे हैं दो घंटे चली बैठक के बाद सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर 15-20 का सहमति पत्र टाइप हो रहा था, अचानक बाहर से कुछ अन्य सफाईकर्मी आए और हड़ताल पर जाने की बात कहने लगे। सफाईकर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हड़ताल पर जाना समस्या का समाधान नहीं है।
शैलेश अवस्थी, सीएमओ, नगर पालिका शिवपुरी

