नरवर। खबर जिले के नरवर क्षेत्र के मगरौनी कस्बे से आ रही हैं कि मगरौनी कस्बे में शुक्रवार को एक ठग ग्राहक बनकर आया और ज्वैलर्स की दुकान पर बैठे 70 साल के व्यापारी को अपनी बातो में उलझाकर सवा लाख का सोना उडा कर ले गया। कैमरो की फुटैज के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रामभरौसे उम्र 70 साल पुत्र राधेलाल सोनी निवासी कटरा बाजार मगरौनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे अपनी कंचन ज्वैलर्स पर बैठा था। तभी खाकी कपड़े व टोपी पहने एक व्यक्ति आया और बच्चों की चांदी की हाय दिखाने की बात कही। सोने का पैंडल दिखाने को कहा और फिर बोला कि कानों के टॉक्स बता दो।
रामभरोसे ने सोने का डब्बा निकाला तो उसने पैंडल को मोलभाव किया। जैसे ही सुनार हिसाब लगाने लगा, बदमाश ने खड़े होकर काउंट से एक तौल सोने की चैन व डेढ़ तौला चार पैंडल चुराकर जेब में रख लिए। रामभरोसे कुछ समझ पाते, उससे पहले बदमाश बाइक स्टार्ट करके आंखों के सामने जा चुका था।
डब्बा देखा तो उसमें सोने की चैन व चार पैंडल गायब थे। सीसीटीवी फुटेज निकलवाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

