शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नक्षत्र गार्डन के पास स्थित मांडवी इंडस्ट्रीज के डीपी गोदाम में अचानक आग लग जाने से कुछ देर के लिए समूचे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस और फायर विग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त अचानक इस इंडस्ट्री से आग की बड़ी-बड़ी लपटें देखकर लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए और जिस ओर से आग की लपटें दिखाई दे रही थी उस और भागने लगे देखने पर पता चला कि नक्षत्र गार्डन के पास स्थित एक कॉलोनी में मांडवी इंडस्ट्रीज के डीपी गोदाम में डीपीओ में आग लगी हुई है।
जब तक नगर पालिका की गाड़ी आती आग पर काबू पाते तब तक आग काफी नुकसान कर चुकी थी। मौके पर पहुंची नगर पालिका की फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मामले में एसडीएम शिवपुरी गणेश जायसवाल का कहना है कि तुरंत ही मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने संबंधों को निर्देश देकर आग को नियंत्रित करने के काम में लगा दिया।

