यूथ को मजबूत बनाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दे रही है बड़ी जिम्मेदारी: अमित शिवहरे- Shivpuri News

शिवपुरी। बीते रोज यूथ कांग्रेस ने ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने अब यूथ कांग्रेस को तैयार किया जा रहा है। यही कारण है कि जिले भर के विभिन्न विकास खंडों में पदाधिकारियों की नियुक्ति जिला अध्यक्ष अमित शिवहरे ने की है। जिसमें वहां के युवाओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया है।

कांग्रेस पार्टी में युवाओं को संगठन से जोडऩे की पहल करते हुए यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे ने शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अमन खान को नियुक्त किया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी सोनू रावत को दी गई है।

इसके साथ ही जिले के पोहरी में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित राजे, ग्रामीण पोहरी में मोहर सिंह धाकड़, बैराड़ में विवेक शर्मा पिपलौदा, बैराड़ ग्रामीण में संजय यादव बैराड़, सुभाषपुरा में कुलदीप धाकड़ हिम्मतगढ़, सतनबाड़ा में मोनू शर्मा धौलागढ़ को यूथ कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ यूथ कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के लिए कोलारस में ब्लॉक अध्यक्ष निश्चय भार्गव को, कोलारस ग्रामीण में मोहित यादव बड़ेरा को, बदरवास में ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाह, बदरवास ग्रामीण में राहुल यादव मेघोनाबड़ा को बनाया गया है।

करैरा में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कृपाल सिंह चौहान, दिनारा में सूरज यादव, सिरसौद में गजेंद्र लोधी, दिहायला में नवजोत सिंह, नरवर में मनीष कुंभकार व नरवर ग्रामीण में अनूप चंदेल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। यह मनोनयन यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे द्वारा जिला प्रभारी महासचिव शादाब खान और जिला प्रभारी सचिव अनिल मिश्रा की सहमति से घोषित की।

समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को मनोनयन पर संगठन के द्वारा बधाई दी गई और आशा व्यक्त की है कि वह संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति को लेकर यूथ कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त व मजबूत बनाऐंगेें।