शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास से आ रही है। जहां चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पीडित परिवार ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बल्लेशाह पुत्र कल्लू शाह 30 वर्ष निवासी शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास बीते 9 दिसंबर को सुबह वह टमाटर बेचकर 65 हजार रुपए अलवारी में रखकर घर के बाहर का ताला बंद कर अपने परिवार के पास अपने गांव माता का बीलवरा में खेत में टमाटर तोड़ने चला गया था।
जब 11 दिसंबर को सुबह जब वह रुपए लेने अपने घर पर आया तो देखा कि घर के बाहर का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो कमरे में अलवारी का भी ताला टूटा था। अलवारी का सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। जब अलमारी में देखा तो 65 हजार रुपए नहीं थे व उसकी पत्नी के सोने की झुमकी, कानों के टॉक्स, एक सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

