करैरा। करैरा थाना पुलिस ने नवविवाहिता छाया झा पत्नी सुमित उर्फ विनीत झा निवासी महुरानीपुर झांसी हाल निवासी करैरा की रिपोर्ट पर उसके पति सुमित उर्फ विनीत झा, सास पार्वती झा, ससुर राजकुमार और जेठसास ज्ञानदेवी पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है।
करैरा की रहने वाली छाया का 7 माह पहले ही 28 अप्रैल 2021 को एसएएफ जवान सुमित निवासी महुरानीपुर के साथ विवाह हुआ था। विवाहिता ने पुलिस को लिखाई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता ने शादी में डेढ़ लाख रूपए का सामान, 1 लाख रूपए नगद उसकी ससुराल वालों को दिए थे।
लेकिन शादी के एक महीने बाद ही ससुराल वाले उससे दहेज में फ्रीज और एलईडी आदि सामान की मांग करने लगे और दहेज न देने पर उसे प्रताडि़त कर परेशान करने लगे। इसी कारण 23 जुलाई को चारों आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही कहा कि दहेज का सामान नहीं लाई तो जान से मार डालेंगे।

