कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानीपुरा मे इण्डेन गैस एजेंसी के सामने से आ रही है। जहां बाइक सवार को अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार रन्नौद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लगदा निवासी लल्लू लोधी पिता मजबूत सिंह लोधी उम्र 40 वर्ष अपने गांव से कोलारस अपनी फसलों मे डालने के लिए दवाई लेने आ रहा था, तभी मानीपुरा मे इण्डेन गैस एजेंसी के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया है।

