खेत पर सो रहीं 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप- Pichhore News

पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली हिम्मतपुर चौकी के ग्राम गौचोनी में खेत पर सो रही महिला की मौत हो गई। मामले को लेकर परिजन रंजिश को लेकर हत्या करना बता रहे हैं। वहीं पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर कर दी है।

ग्राम गौचोनी में सावी 60 वर्ष अपने पुत्रों के साथ खेत में पानी देने के लिए गई हुई थी। रात में वह खेत पर ही सो गई। जब सुबह सावी के पुत्र खेत पर आए तो देखा कि वह खटिया के नीचे अचेत पड़ी हुई हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौका-मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवया।

वहीं बुजुर्ग महिला का पुत्र हत्या का आरोप लगा रहा है। उसने बताया कि गांव में रहने वाले शिवकुमार, सतीश, अजय कुमार से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते उसकी मां की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।