शिवपुरी। खबर फिजीकल थाना क्षेत्र के परिणय वाटिका से आ रही हैं कि बीते रोज संपन्न हुई शादी में उस समय खलबली मच गई जब दूल्हन ने दूल्है के साथ जाने से मना कर दिया। काफी मनाने के बाद जब दूल्हन नही मानी तो दूल्है के पिता पुलिस की शरण में पहुंच गए हैंं। पुलिस ने वधु पक्ष के लोगो पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सरवती बाई के मंदिर के पास बडा लुहार पुरा पुरानी शिवपुरी में निवास करने वाली आयुषी पुत्री हरिओम सक्सैना की शादी पुरानी कचैहरी के सामने श्योपुर में निवास करने वाले गगनदीप पुत्र उमेश सक्सैना के साथ तय हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनो की शादी सोशल साईड मेट्रोमोनियल के जरिए तय हुई।
शादी की सभी बातचीत तय होने के बाद 11 दिसबंर को दोनो का परिणय बंधन में बंधना था। श्योपुर से गगन की बारात तय समय पर परिणय वाटिका पहुंच गई। शादी का खाना पीना भी संपन्न हो गया। बताया जा रहा की दूल्है दुल्हन की स्टेज के समय से वर और वधु पक्ष के लोगो मे आपसी खटपट शुरू हो गई।
पंडित जी ने वर और वधु पक्ष के सात वचनो के सात जन्मो का संकल्प लेते हुए पूरे भी करा दिए थे। बताया जा रहा कि स्टैज प्रोग्राम से शुरू आपसी तकरार रात भर चलती रही जो दूल्हा दूल्हन के सात फेरो तक चलती रही। इसी आपसी तकरार में सात जन्मो के साथ सात फेरे लेने वाली दूल्हन ने दूल्है के साथ जाने से मना कर दिया।
जब दूल्हन ने दूल्है के साथ जाने से मना कर दिया तो बबाल मच गया। दूल्हन को सभी ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही मानी। थक हार कर बारात बिना दूल्हन के वापस श्योपुर लोट गई।
दूल्हे के पिता ने फिजीकल थाने में वधु पक्ष के लोगो के खिलाफ आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर दूल्हन के पक्ष के लोगो पर धारा 341,242,406,506,34 तीहि का मामला दर्ज कर लिया हैं बताय जा रहा हैं कि श्योपुर में 13 दिसबंर को वर पक्ष की ओर से आर्शीवाद समारोह का आयोजन किया जा रहा था। अब बिना वधु के यह आर्शीवाद समारोह कैसे सपंन्न होगा।


