शिवपुरी। कल रात्रि शहर में हुई सनसनीखेज एटीएम लूट की बारदातों ने शहर को परेशानी में डाल दिया। लगातार एक के बाद एक दो बारदातों ने शहर में पुलिस की गस्त व्यवस्था पर सबाल खडा कर दिए। यहां से बदमाशों ने 42 लाख रूपए के लगभग की राशि लूटी है। उक्त बारदात उन्होंने एटीएम को कटर से काटकर अंजाम दिया है।
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम,सायबर टीम की मदद से तथा शहर में लगे सीसीटीव्ही की मदद से इन आरोपीयों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस को मिले सीसीटीव्ही के आधार पर पता चला है कि उक्त आरोपी संख्या में 7 से 8 है।
सूत्रो की माने तो पुलिस को जानकारी हाथ लगी है कि उक्त आरोपी हरियाणा क्षेत्र के है। इस सूचना पर शिवपुरी पुलिस अलग अलग दलों के साथ हरियाणा के लिए रवाना हो गई है। अब शिवपुरी शहर को जल्द से जल्द इन आरोपीयों की गिरफ्तारी का इंतजार है।

