DNS: पत्रिका में हटेगा सहायता केन्द्र और मंदिर,नईदुनिया में जीडीसीएल ने लगाया करोडो का चूना वही भास्कर में बच्चे के गोदनामे का रट्टा

शिवपुरी। शिवपुरी के प्रमुख समाचार पत्रो में शिवपुरी जिले की प्रकाशित खबरो की बात करे तो नईदुनिया ने जिले की रोडो का निर्माण कर रही कंपनी की काम छोड कर भागने की घटना को प्रकाशित किया है। इससे लोकल के ठेकेदारो को करोडो रूपयो का नुकसान हो गया। वही पत्रिका ने अपनी लीड खबर में थीम रूकावटो को प्रकाशित किया हैं,वही भास्कर ने अपनी लीड खबर में बच्चे का गोदनामे के रट्टे का प्रकाशन किया हैं। इस खबर को सभी समाचार पत्रो ने भी प्रकाशित किया है।

नईदुनिया:नईदुनिया के जिला संवाददाता अभिषेक शर्मा ने अपनी खबर में लिखा है कि शिवपुरी जिले की निर्माणाधीन सडके सिंहनिवास से खुरई, करैरा से भितरवार, पड़ोरा चौराहे से पिछोर और पिछोर से बसई सड़क। इन सभी सडको की लंबाई 145 किमी हैं। इन सडको का निर्माण इंटरनेशनल कंपनी जीडीसीएल (गेनन डेकन कॉपोरेशन लिमिटेड) कर रही हैं। इस कंपनी को एमपीआरडीसी ने कई महीनों पहले ही टर्मिनेट कर दिया था।

जीडीसीएल के फेर में कई स्थानीय ठेकेदार फंस गए हैं। कंपनी ने सड़क निर्माण के लिए जिन स्थानीय ठेकेदारों को अनुबंध करके विधिवत कार्य दिया था उन ठेकेदारों का लाखों-करोड़ों रुपया कंपनी पर आज भी बकाया है। इसके चलते कंपनी और ठेकेदारों के बीच में ठन गई है। कंपनी के जो प्रतिनिधि हैं वह कंपनी के टर्मिनेट हो जाने के बाद कंपनी का जो साजो-सामान है उसे समेटकर कंपनी के मुख्यालय मुंबई और प्रमुख कार्यालय दिल्ली पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। कंपनी के इस प्रयास से स्थानीय ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। कंपनी के इस कदम से स्थानीय ठेकेदार चिंता में पड़ गए हैं कि अब उनका भुगतान कैसे होगा। इसे लेकर अब विवाद की स्थिति बनने लगी है और मामला पुलिस तक जा पहुंचा है।

पत्रिका:पत्रिका ने अपनी लीड खबर में थीम रोड की रूकावटो को प्रकाशित किया हैं आधे पेज की इस खबर का आशय है कि माधव चौक चौराहे पर अभी थीम रोड का निर्माण अधूरा है। सबसे पहले पुलिस सहायता केन्द्र को हटाया जाऐगा। पुलिस विभाग सहायता केन्द्र को बनाने के लिए नई जगह की तलाश कर रहा है। सहायता केन्द्र हट जाऐगा तो सडक सीधी हो जाऐगी। वही चौराहे पर बने तीन पार्क भी थीम रोड की थीम बिगाड रहे हैं।

इन्है भी हटाया जाए,लेकिन इन पार्को को हटाने की अभी कोई सहमति नही बनी है। चौरोह पर बना एक मंदिर भी थीम रोड को सीधा करने के हटाना आवश्यक हैं। थीम रोड का निर्माण कर रही कंपनी अब इस मंदिर को हटाकर शिवपुरी टॉकिज के पास बनाने का काम कंपनी ने शुरू कर दिया हैं।

दैनिक भास्कर:दैनिक भास्कर ने अपनी लीड खबर में एक बच्चे कीे गोद नामे के रटटे को प्रकाशित किया हैं। खबर के अनुसार एक महिला ने अपने दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी गोद दी थी उसने फिर अपने बेटे को वापस मांग लिया बेटी को नही। बेटा उसे पहचाने से इंकार कर रहा था। इस कारण वह बच्चे की मारपीट बीच सडक पर कर रही थी। बच्चे को पीटता देख स्थानीय निवासियो ने महिला को बच्चा चोर समझकर प्रशासन को सूचना दी। अब बच्चा कहां रहेगा इसका निर्णय आज हो सकता है।

वही शिवपुरी जिले की अन्य खबरे जो सभी समाचार पत्रो ने प्रकाशित की है। वह यह रही। कैडेंल जलाकर सीडीएस रावत को कई संगठनो ने श्रद्धाजलि दी हैं। मगरौनी नगर में एक ज्वैलर्स को एक ग्राहक बनकर आए ठग ने सवा लाख का चूना लगा दिया। सरकारी कार्रवाई प्रशासन ने झांसी र्रोड पर अतिक्रमण हटाए हैं जिससे 5 कराड की जमीन को मुक्त कराने का दावा किया है। नगर पालिका के सफाई कर्मी आज से हडताल पर चले गए हैं जिससे शहर की सडको पर कचडे की बडने की उम्मीद है। पंचकल्याण महोत्सव का जैन समाज का प्रेस नोट सोन चांदी के रथ में सवार होकर निकली श्रीजी की रथ यात्रा को सभी समाचार पत्रो ने प्रकाशित किया है।

आप सभी को डीएनएस कैसा लग रहा हैं। इसमे क्या और सुधार करना चाहिए प्रतिदिन प्रतिक्रिया आ रही हैं आप पर काई सुझाव हैं तो प्रतिक्रिया अवश्य दे 8959318001 व्हाटऐप पर सुचित करे। अगर डीएनएस में आपके सुझाव से कोई बदलाव किया जाता हैं तो पाठको को बताया जाएगा कि इन पाठक की प्रतिक्रिया स्वरूप बदलाव किया जा रहा हैं।