पत्नी ने परोसा ठंडा खाना गुस्साए पति ने बाल पकड़कर पत्नी का मुंह दरवाजे में मारा, पत्नी बेहोश, जिला अस्पताल रैफर - Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है यहां महज ठंडा खाना परोसने की मामूली बात पर गुस्साए पति ने पत्नी के बाल पकड़कर उसका मुंह दरवाजे में मार दिया और इसी बात पर पत्नी की बुरी तरह से मारपीट कर दी। मारपीट में पत्नी बेहोश हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

घटना बैराड़‌ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक-7 पुलिस लाइन के पीछे स्थित मोहल्ले की है। जहां शनिवार की देर रात रहने वाली चायना का पति रज्जन शाह ने अपनी पत्नी की बुरी तरह से मारपीट कर दी। पत्नी का कसूर केवल इतना था कि जब देर रात काम से लौटे पति ने खाना मांगा तो पत्नी ने पति को ठंडा खाना परोस दिया। इसी बात से क्रोधित होकर पति ने पत्नी के बाल पकड़कर उसका मुंह दरवाजे पर मार दिया।

घायल पत्नी को बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची बैराड़ थाना पुलिस ने घायल पत्नी की रिपोर्ट पर से पति रज्जन शाह निवासी नगर परिषद बैराड़ वार्ड नंबर-7 पुलिस लाइन के पीछे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।