संजीव जाट बदरवास। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास विकारसखण्ड अंतर्गत आने वाले रन्नौद थाना क्षेत्र के एक गांव से आ रही हैं कि पति के जेल जाते ही 2 मासूम बच्चो की मां अपने पडौस में रहने वाले प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब 8 वर्ष और 6 वर्ष के मासूम अपने दादा के साथ भीख मांगकर गुजरा कर रहे हैंं।
जानकारी के अनुसार रन्नौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले ग्राम मड़वासा में विगत चार माह पूर्व राजेन्द्र जाटव का विवाद हरिपुर निबासी सब्बे सरदार से हुआ था। इस विवाद में राजेंद्र और उसके छोटे भाई दिनेश जाटव ने मिलकर सब्बे सरदार का सिर फाड दिया था। रन्नौद थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 307 का मामला दर्ज कर राजेन्द्र जाटव और दिनेश जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
दोनो भाई विगत चार माह में से जेल में है। दोनो भाईयो के जेल जाने के बाद घर पर राजेन्द्र और दिनेश जाटव के पिता मांगीलाल जाटव और राजेन्द्र की पत्नी पूजा और उसके दो बच्चे 8 वर्षीय सुधीर और 6 वर्ष का पुनीत ही रह गए।
बताया जा रहा है कि पति की अनुपस्थिती में पूजा के पडौस में रहने वाले बलवीर जाटव से उसकी आंखे चार हो गई। दोनो में ईश्क हो गया और पूजा ने अपने प्रेमी के साथ जीने मारने की कसम खाते हुए अपने प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लेते हुए अपने बच्चो को अपने बूढे ससुर के सहारे छोड कर बलबीर जाटव के साथ फरार हो गई,ऐसी स्थिती में मासूमो के सिर से मां बाप का असरा छिन गया।
बच्चो के दादा मांगलाल जाटव ने बताया कि सब्बे सरदार से लडाई होने के बाद मेरे दोनो बेटे जेल चले गए। सब्बे सरदार ने डर से अब हम गांव भी नही जा सकते हैं। मै अपने दोनो पोतो को लेकर जगह जगह दूसरो गांवो में आसरा बना लेता हूं। और मेरे दोनो पोते भी मेरे साथ भीख मांगकर गुजरा कर रहे हैं,कुल मिलाकर दूसरो की रूखी सूखी रोटी पर पल रहे है। अब मांगीलाल जाटव ने जिले के पुलिस कप्तान एवं पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।
मामला दिखवाता हूं
में दिखबता हु क्या मामला है और अगर उन्हें कोई परेशान कर रहा है तो उक्त लोगो पर कार्यवाही होगी
के एन शर्मा,थाना प्रभारी इंदार

